फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   साढ़े चार साल के बच्चे के साथ कुकर्म, मामला दर्ज

साढ़े चार साल के बच्चे के साथ कुकर्म, मामला दर्ज

Mon, 13 May 2019 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
साढ़े चार साल के बच्चे के साथ कुकर्म, मामला दर्ज
नरवाना। गढ़ी थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव में शनिवार को एक युवक द्वारा साढ़े चार साल के मासूम से कुकर्म करने का मामला सामने आया है। बच्चे को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गढ़ी पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन

गढ़ी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि एक गांव में साढे़ चार वर्षीय बच्चा अपने घर के बाहर गली में खेल रहा था। बच्चे को 16 वर्षीय युवक नवराज बहला-फुसला कर अपने साथ पास में स्थित डेरे के एक कमरे में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो वह बच्चे को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना गढ़ी पुलिस को दी। पुलिस ने बच्चे की मां की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ छह पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गढ़ी पुलिस को आरोपी की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed