फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   मेन समाचार पोंकरी खेड़ी गांव में पोंकर तीर्थ (पुष्कर तीर्थ) के महंत की हत्या कर लूटपाट

मेन समाचार पोंकरी खेड़ी गांव में पोंकर तीर्थ (पुष्कर तीर्थ) के महंत की हत्या कर लूटपाट

Wed, 20 Feb 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
मेन समाचार पोंकरी खेड़ी गांव में पोंकर तीर्थ (पुष्कर तीर्थ) के महंत की हत्या कर लूटपाट
पोंकरी खेड़ी स्थित पोंकर तीर्थ के 75 वर्षीय महंत की हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पोंकरी खेड़ी गांव स्थित पोंकर तीर्थ के 75 वर्षीय महंत प्रणाई नाथ की मंगलवार रात में तेजधार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पोंकरी खेड़ी निवासी कुलदीप के बयान पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक पुलिस को डेरा परिसर या अन्य स्थान से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार या कोई अन्य साक्ष्य नहीं मिला है।

पुलिस को दिए बयान में पोंकरी खेड़ी गांव निवासी 35 वर्षीय कुलदीप ने कहा कि वह पोंकर तीर्थ पर प्रतिदिन सुबह सफाई और पूजा करने के लिए जाता है। रोजाना की तरह बुधवार सुबह छह बजे पहुंचा तो देखा कि महंत का कमरा खुला हुआ था। कई बार आवाज लगाने के बाद भी जब महंत ने कोई उत्तर नहीं दिया तो वह उनके कमरे में गया। वहां पर देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ था और महंत चारपाई पर पड़े थे। इस बार में उसने तीर्थ के पास बने मकान के मालिक अनिल को सूचना दी। दोनों ने आकर टार्च जलाकर देखा तो महंत के सिर पर हथियारों से किए गए वार के कई घाव के कई निशान दिखे। डेरे की अलमारी टूटी हुई थी। इसके बाद उसने महंत की हत्या की सूचना सरपंच रामेहर को देन के साथ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। ग्रामीणों के अनुसार डेरे से करीब 800 ग्राम का चांदी का रथ, महंत प्रणाई नाथ के सोने के कुंडल, सोने की अंगूठी, सोने की चेन, सामान के अलावा नकदी गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed