फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   आरटीआई कार्यकर्ता पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

आरटीआई कार्यकर्ता पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 01 May 2018 01:05 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
आरटीआई कार्यकर्ता पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार
आरटीआई कार्यकर्ता पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
पुलिस अधिकारियों पर रिश्वत लेने सहित प्रशासन के खिलाफ कई खुलासे करने वाले आरटीआई कार्यकर्ता सुनील कपूर पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को काबू किया है। दोनों को अदालत ने जेल भेज दिया। गौरतलब है कि पांच अप्रैल को सर्राफा बाजार में दिनदहाड़े आठ नकाबपोश युवकों ने सुनील कपूर पर हमला किया था। इस मामले की जांच डीएसपी जोगेंद्र के नेतृत्व में गठित एसआईटी कर रही है। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि हमला भूपेंद्र उर्फ बबल के कहने पर किया गया था। भूपेंद्र उर्फ बबल, रामनिवास व सुनील कपूर के भाई संजय एक स्कूल में पार्टनर थे। संपत्ति को लेकर रामनिवास व भूपेंद्र उर्फ बबल के बीच विवाद हो गया। इसी के चलते संजय को भी पार्टी बनाया गया था। इसी मामले की रंजिश में सुनील पर हमला किया गया था।
मामले के अनुसार पांच अप्रैल को बाजरान मोहल्ला निवासी सुनील कपूर अपनी सर्राफा बाजार स्थित दुकान में बैठा था। उसी समय आठ नकाबपोश युवक आए और सुनील कपूर पर हमला कर दिया। इस हमले में सुनील कपूर बुरी तरह से घायल हो गए थे। इससे चार दिन पहले भी उनके घर पर हमला किया गया। इसमें फायरिंग भी की गई थी। एसएसपी ने मामले की जांच के लिए सात अप्रैल को डीएसपी जोगेंद्र के नेतृत्व में एसआईटी गठित की थी। एसआईटी में शहर थाना प्रभारी, सदर थाना प्रभारी, झांझ गेट चौकी प्रभारी को भी शामिल किया गया। एसआईटी ने जांच करते हुए सुनील कपूर पर हमले के आरोप में रविवार को बीड़ बड़ा वन के पास से रामराय भैण निवासी विनय व सोनीपत जिले के गांव गंगेसर निवासी सन्नी को सूचना के आधार पर काबू किया। दोनों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

---
मामले की जांच जारी, सभी आरोपी जल्द होंगे काबू
एसआईटी मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने दो युवकों को हमले के आरोप में काबू किया। बाकी को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा। इस मामले में कई लोगों के बयान भी दर्ज करवाए गए हैं। आरोपियों ने कहा है कि उन्होंने भूपेंद्र उर्फ बबल के कहने पर हमला किया था। अब पुलिस इस मामले में भूपेंद्र की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगेंद्र सिंह, डीएसपी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed