{"_id":"6afdfceebfb7c610f6073748","slug":"young-woman-accuses-cousin-of-attempted-rape-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-160223-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: युवती ने चचेरे भाई पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: युवती ने चचेरे भाई पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
विज्ञापन
भिवानी। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती ने अपने चचेरे भाई पर खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि 14 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका चचेरा भाई घर आया और उसे अपने साथ खेत में ले गया। युवती के अनुसार आरोपी और उसके परिवार ने खेत में साझे में धान की खेती कर रखी है। रास्ते में आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और गंदे इशारे किए।
युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे घेरकर खींच लिया और नीचे गिरा दिया। इसके बाद उसने दुष्कर्म का प्रयास किया। उस समय युवती के हाथ में बोतल थी, जिससे उसने बचाव में आरोपी के मुंह पर वार किया।
विज्ञापन
इसके बाद वह किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर भागी और अपनी ताई के पास पहुंची। युवती ने आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है।
सदर थाने के जांच अधिकारी नरेश ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।