{"_id":"5c2a55aebdec2256df2767b0","slug":"41546278318-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पानी लगाने गए किसान की ठंड से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में पानी लगाने गए किसान की ठंड से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं की सिंचाई कर रहे किसान की ठंड लगने से मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पिल्लूखेड़ा (जींद)। गेहूं की सिंचाई कर रहे गांगोली गांव निवासी 42 वर्षीय किसान राजबीर की रविवार की रात ठंड लगने से मौत हो गई। पिल्लूखेड़ा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार राजबीर रविवार रात को गेहूं की सिंचाई कर रहा था। ठंड अधिक होने की वजह से वह उसे झेल नहीं पाया और उसकी ठंड लगने से मौत हो गई। राजबीर के पिता किताब सिंह ने बताया कि राजबीर उसका इकलौता बेटा था। वह सोमवार सुबह उसके लिए चाय लेकर गया तो देखा कि राजबीर का खेत में शव पड़ा है। किताब सिंह ने बताया कि बेटे ने ठंड से बचने के लिए पराली जलाकर आग भी तापी है, लेकिन अधिक ठंड होने के कारण वह नहीं बच सका। राजबीर के दो बच्चे हैं। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ. संतलाल के अनुसार ठंड के चलते हार्ट अटैक आने से मौत होने के लक्षण लग रहे हैं। सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल पाएगी।