फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   घर में घुसकर युवती को बंधक बनाकर किया रेप

घर में घुसकर युवती को बंधक बनाकर किया रेप

Sat, 08 Sep 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर युवती को बंधक बनाकर किया रेप
युवती को बंधक बनाकर किया रेप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तहत आने वाली कॉलोनी निवासी युवती को एक युवक ने घर में बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। जब युवती ने शोर मचाया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गया। महिला थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि हिसार जिले के गांव खोली निवासी बलवंत का उनके घर आना-जाना था। वह उनका दूर का रिश्तेदार है। 20 जुलाई को जब घर के सभी लोग बाहर गए हुए थे तो बलवंत जबरदस्ती उनके घर में घुस आया। उसे अकेला पाकर बंधक बना लिया और उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। जब उसने शोर मचाना चाहा तो युवक ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। युवती ने जब यह बात अपने परिजनों को बताने की कही तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद युवती डर के मारे चुप रही। बाद में फिर युवक उसे तंग करने लगा। इसके बाद युवती ने तंग आकर परिजनों को बात बता दी। महिला थाना पुलिस ने बलवंत के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी राजेश देवी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed