फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   फाइनैंस कंपनी के कर्मचारी से पिस्तौल की नोक पर

फाइनैंस कंपनी के कर्मचारी से पिस्तौल की नोक पर

Thu, 19 Jul 2018 12:26 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
फाइनैंस कंपनी के कर्मचारी से पिस्तौल की नोक पर
फाइनेंस कंपनी कंपनी के कर्मचारी से पिस्तौल के बल पर 85 हजार की लूट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। क्षेत्र के गांव शामलों कलां और रामकली गांव के बीच दो मोटरसाइकिल सवारों ने फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी से पिस्तौल के बल पर 85 हजार रुपये लूट लिए। महेंद्रगढ़ के सिरोही भाली निवासी प्रदीप फायनांस कंपनी में काम करता है। बराड़ खेड़ा, शामलों कला और रामकली गांव में पैसे को एकत्रित करने के लिए आया हुआ था। जब वह दोपहर के समय रामकली से शामलों कलां के बीच बाइक पर सवार होकर जा रहा था तो दो अन्य मोटरसाइकिल पर सवार लोगों ने उसे पिस्तौल दिखाकर 85 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। घटना की सूूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुलबीर सिंह चौकी प्रभारी ने कहा कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि रामकली और शामलों कलां के बीच फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से बाइक सवारों ने लुट की है। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed