{"_id":"5940387b4f1c1ba50a8b4717","slug":"31497380987-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की खरीद में हड़पे एक करोड़, 10 के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धान की खरीद में हड़पे एक करोड़, 10 के खिलाफ एफआईआर
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना (जींद)।
जुलाना मंडी में स्थित कमीशन एजेंट से करोड़ों रुपये की धान खरीद कर करोड़ों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। इस मामले में जुलाना पुलिस ने गुरुग्राम की कंपनी के चेयरमैन, डायरेक्टर व कर्मचारियों पर धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
जुलाना की पुरानी अनाज मंडी में स्थित कमीशन एजेंट राजेंद्र प्रसाद ने पुलिस को शिकायत दी कि वर्ष 2014-15 में गुरुग्राम की अमीर प्योर फूट लिमिटेड कंपनी ने जुलाना अनाज मंडी से धान की फसल की खरीद की थी। इस कंपनी ने उससे भी एक करोड़ एक लाख 53 हजार आठ सौ 43 रुपये की धान खरीदी थी। इस कंपनी ने उसे कुछ दिनों बाद कुछ रुपयों का चेक भी दिया था। बैंक में चेक लगाया तो चेक बाउंस हो गया। इस कारण उसने कंपनी से रुपये मांगे। कंपनी के चेयरमैन, डायरेक्टर व कंपनी ने रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। राजेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने कंपनी के चेयरमैन करण चन्ना, डायरेक्टर राधिका, अशोक अरोड़ा, श्याम, अनिल कुमार, अनिता, मैनेजर जयप्रकाश शर्मा, रजत, अकाउंटेंट एम मित्रा, मानव डाबर, परचेजर ललित के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जुलाना की अनाज मंडी में स्थित कमीशन एजेंट ने पुलिस को दी शिकायत में गुरुग्राम की एक कंपनी पर करोड़ों रुपये की धान की खरीद कर रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रोशन, एएसआई जांच अधिकारी
धान की खरीद में हड़पे एक करोड़, 10 के खिलाफ एफआईआर
जुलाना में कमीशन एजेंट ने गुरुग्राम की कंपनी के खिलाफ दी शिकायत