फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   25 year old woman murdered in Jamni village in Jind of Haryana

जींद: जामनी गांव में 25 वर्षीय महिला की गला घोंटकर हत्या का आरोप, रविवार को ही मायके से गई थी ससुराल

Mon, 28 Mar 2022 07:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 28 Mar 2022 07:58 PM IST
सार

पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ साजिशन हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि रात को हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। 

विज्ञापन
25 year old woman murdered in Jamni village in Jind of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के जींद के जामनी गांव में 25 वर्षीय महिला की रविवार रात को गला घोंटकर हत्या के आरोप में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मामले में ससुराल पक्ष के पति, सास, ससुर व एक अन्य के खिलाफ साजिशन हत्या का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में कैथल के सिवन गांव निवासी कृष्ण ने बताया कि उसकी 25 वर्षीय बहन 27 मार्च को दादी के दाह संस्कार में शामिल होकर मायके से वापस अपनी ससुराल जामनी गई थी। इसके बाद शाम को उसने अपनी बहन कविता से बात कर घर पर ठीक ठाक पहुंचने के बारे में जानकारी भी ली।
विज्ञापन


इसके बाद रात को उसकी बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इस बारे में उनको जानकारी जामनी गांव के सरपंच ने रविवार की रात को लगभग एक बजे फोन पर दी। सरपंच ने बताया कि कविता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह जामनी गांव में पहुंचे तो वहां पर कविता के शव को घर के बरामदे में रखा हुआ था। जब उन्होंने मौत के कारणों के बारे में पूछताछ की तो वहां पर मौजूद जगबीर व अभिषेक ने कविता के रात को फांसी लगाने के बारे में जानकारी दी। उसने आरोप लगाया कि उसकी बहन का गला घोंटकर हत्या की है और उसके शव को हत्या के बाद फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। 

घर में विवाद बना हत्या का कारण
कृष्ण ने बताया कि उसकी बहन का पति जगबीर कविता के साथ अक्सर मारपीट करता था, इसमें उनका सहयोग सास बीरमती, जगबीर का भांजा अभिषेक जोकि जामनी में ही रहता था। इसके अलावा जगबीर का एक दोस्त जिसका वह नाम नहीं जानता उन्होंने मारपीट कर की है। 

दो माह पहले ही मायके से पंचायती तौर पर सुलह होने के बाद गई थी ससुराल
कृष्ण ने बताया कि उसकी बहन का पति के साथ कई माह पहले भी विवाद हुआ था। जिसके बाद उसकी बहन मायके में रह रही थी। दो माह पहले ही पंचायती तौर पर समझौता होने के बाद वह अपनी ससुराल में आई थी।

 

जामनी गांव में महिला की साजिशन हत्या करने के आरोप में कैथल के सिवन निवासी कृष्ण की शिकायत पर पति जगबीर, सास बीरमति, अभिषेक व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - हरिओम पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed