फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   शराब ठेकेदार के कारिंदों ने पुलिसकर्मचारी को बुरी तरह पीटा, वर्दी भी फाड़ी

शराब ठेकेदार के कारिंदों ने पुलिसकर्मचारी को बुरी तरह पीटा, वर्दी भी फाड़ी

Sun, 21 Oct 2018 12:04 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
शराब ठेकेदार के कारिंदों ने पुलिसकर्मचारी को बुरी तरह पीटा, वर्दी भी फाड़ी
शराब ठेकेदार के कारिंदों ने पुलिस कर्मचारी को बुरी तरह पीटा, वर्दी फाड़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। शराब ठेकेदारों की सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को हटवाने को लेकर हुए विवाद में ठेकेदार के कारिंदों ने एक पुलिस कर्मचारी की बुरी तरह से पिटाई कर दी। आरोपियों ने उसकी वर्दी भी फाड़ दी। मौके पर पहुंचे अन्य पुलिस कर्मचारियों ने घायल हो नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सफीदों पुलिस ने इस संबंध में आठ-नौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को सफीदों के रामपुरा रोड पर दशहरा का कार्यक्रम चल रहा था। यहां रावण के पुतले को दहन किया जाना था, इसलिए यहां लोगों की भीड़ जमा थी। यहां पुलिस कर्मचारी (एसपीओ) सतपाल की भी ड्यूटी लगी हुई थी। सतपाल ट्रैफिक को कंट्रोल करने में लगा हुआ था। सड़क पर एक गाड़ी खड़ी थी। सतपाल ने उसे हटाने के लिए कहा तो दो-तीन युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते गाली-गलौज झगड़े में बदल गई। इतने में युवकों के दो-तीन अन्य साथी भी आ गए। सभी ने लाठियों, डंडों से सतपाल पर हमला कर दिया। जिससे सतपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मामले की सूचना किसी तरह पुलिस को लगी। पुलिस की पीसीआर मौके पर पहुंचकर सतपाल को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने पांच-छह अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को जल्द किया जाएगा काबू
सफीदों थाना प्रभारी समरजीत ने कहा कि सतपाल अपनी ड्यूटी कर रहा था। कुछ युवकों ने शराब के नशे में सतपाल के साथ मारपीट की और उसकी वर्दी भी फाड़ दी। पुलिस ने पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जल्द ही आरोपियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed