फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से किया रेप

शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से किया रेप

Tue, 05 Jun 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से किया रेप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप करने, वीडियो बनाने व फोटो खींचने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ विभिन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

19 वर्षीय युवती ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी रामकली निवासी मनीष नामक युवक के साथ स्कूल के समय से दोस्ती थी। युवक ने उसको शादी का झांसा देकर उसके साथ सितंबर 2017 में रेप किया। इस दौरान युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और फोटो खींच लिए। युवती ने जब विरोध किया तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इससे युवती डर गई और उसने किसी को यह बात नहीं बताई। इसके बाद युवक ने उसको अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर कई बार रेप किया। उसके बाद युवती की शादी हो गई। युवक ने फिर युवती को बुलाने के लिए धमकी दी। युवती नहीं गई तो युवक ने उसके पति के मोबाइल पर वीडियो व फोटो भेज दिए। जांच अधिकारी महिला सेल अधिकारी कविता ने बताया कि युवती की शिकायत पर रामकली निवासी मनीष के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed