{"_id":"5a6f6efe4f1c1b8c268b731f","slug":"21517252350-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवाही देने की एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते नंबरदार रंगे हाथो दबौचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गवाही देने की एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते नंबरदार रंगे हाथो दबौचा
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गवाही देने की एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते नंबरदार को विजिलेंस ने रंगे हाथों दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। विजिलेंस ने वसीयत को लेकर गवाही देने की एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते वार्ड नंबर सात निवासी राजविंद्र सिंह नंबरदार को दबोच लिया। जींद विजिलेंस टीम ने नंबरदार को कस्बे के सिडिकेटिड बैंक से रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। सतर्कता विभाग ने नंबरदार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी है।
सफीदों के वार्ड नंबर तीन निवासी तीर्थ सिंह की बेटी राखी ने सतर्कता विभाग को दी शिकायत में बताया कि वसीयत को लेकर उनका मामला सफीदों सिविल कोर्ट में विचाराधीन है, जिसकी तारीख 30 जनवरी को निर्धारित है। वसीयत की गवाही के एवज में उनके इलाके का नंबरदार राजविंद्र सिंह एक लाख रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। रिश्वत राशि नहीं देने पर गवाही देने से भी मना कर रहा है। राखी की शिकायत पर सतर्कता विभाग ने टीम गठित कर टीम की कमान इंस्पेक्टर धर्मबीर सिंह को सौंपी गई, जबकि ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर तहसीलदार प्रवीन कुमार को नियुक्त किया गया। छापेमारी टीम में सब इंस्पेक्टर कृष्ण, एएसआई अनिल कुमार, एचसी सुनील कुमार को शामिल किया गया। छापामारी टीम ने शिकायतकर्ता राखी को 50 नोट दो-दो हजार रुपये के सौंप दिए। राखी ने नंबरदार राजविंद्र से संपर्क साधा तो उसने सिंडीकेट बैंक के सामने बुला लिया। राखी से एक लाख रुपये रिश्वत लेकर जब नंबरदार राजविंद्र बैंक में जमा करवाने जा रहा था तो इशारा मिलते ही छापामारी टीम ने नंबरदार को काबू कर लिया। तलाशी लिए जाने पर उसके कब्जे से रिश्वत की एक लाख रुपये की राशि बरामद हो गई और हाथ धुलवाए जाने पर उसके हाथों का रंग लाल हो गया। राखी की शिकायत पर सतर्कता विभाग ने नंबरदार राजविंद्र के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।