{"_id":"5c8d375bbdec221402334a08","slug":"201552758619-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर फौजी के खाते से निकाले 40 हजार, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर फौजी के खाते से निकाले 40 हजार, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड बदलकर फौजी के खाते से निकाले 40 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। एटीएम कार्ड बदलकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक फौजी के खाते से धोखाधड़ी करके 40 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एटीएम कार्ड तब बदला गया, जब वह एटीएम से रुपये निकालने के लिए जुलाना आया हुआ था। किलाजफरगढ़ गांव निवासी विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 मार्च को वह रुपये निकलवाने के लिए जुलाना आया हुआ था। एटीएम में किसी ने धोखाधड़ी से उसका एटीएम बदल लिया और 40 हजार रुपये खाते से गायब कर दिए। 20 हजार रुपये एटीएम से तथा 20 हजार रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। रुपये निकलने की सूचना मोबाइल पर संदेश आने के बाद मिली। वह तुरंत बैंक में गया और खाते की डिटेल ली। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।