फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   केंद्रीय मंत्री के आश्वासन पर दुकानदारों ने खोली दुकान, धरना रखेंगे जारी

केंद्रीय मंत्री के आश्वासन पर दुकानदारों ने खोली दुकान, धरना रखेंगे जारी

Wed, 20 Feb 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री के आश्वासन पर दुकानदारों ने खोली दुकान, धरना रखेंगे जारी
केंद्रीय मंत्री के आश्वासन के बाद लितानी रोड के दुकानदारों ने खोली दुकान, धरना जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। लितानी रोड पर बनाए जाने वाले अंडरपास को रद्द करवाने की मांग को लेकर धरना दे रहे दुकानदारों ने केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के आश्वासन के बाद बुधवार को दुकान खोल दी। लेकिन धरना पहले की तरह जारी रहेगा। पिछले सात दिन से लितानी रोड रेलवे फाटक के आसपास के बाजार दुकानदार रोष स्वरूप बंद कर लितानी रोड फाटक पर बनने वाले अंडरपास का विरोध कर रहे हैं।
दुकानदारों ने कहा कि मंगलवार को दर्जनों दुकानदार केंद्रीय मंत्री से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मिले। इस दौरान लितानी रोड पर बनने वाले अंडरपास को रद्द कर रेलवे की जमीन पर अंडरपास बनाने की मांग की गई। केंद्रीय मंत्री ने 22 को हलके में कार्यक्रम के दौरान मिलने की बात कही। इसलिए दुकानदारों ने सात दिनों से बंद दुकानों को खोल लिए है। फाटक से कुछ दूर पर दुकानदारों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है।
विज्ञापन

दुकानदारों को उम्मीद केंद्रीय मंत्री बचा लेंगे रोजगार
दुकानदारों ने कहा कि वो अंडरपास निर्माण का विरोध नहीं कर रहे है, बल्कि जिस तरीके से शहर के बीचोंबीच अंडरपास बनाया जाएगा उसका विरोध कर रहे हैं। रेलवे फाटक के पास पर्याप्त जमीन है, वहां पर अंडरपास को बनाने की मांग कर रहे हैं। इससे अंडरपास भी बन जाएगा और उनका रोजगार भी बच जाएगा। केंद्रीय मंत्री से दुकानदारों को पूरी उम्मीद है कि फाटक के पास अंडरपास का निर्माण करवाए जाने को लेकर रेलवे के उच्चाधिकारियों से बातचीत करके दुकानदारों का रोजगार बचाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed