{"_id":"5c1be1febdec2256fd70f278","slug":"201545331198-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वर्ष बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रिमांड के दौरान बरामद की लाठी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो वर्ष बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रिमांड के दौरान बरामद की लाठी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के दो वर्ष बाद आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। लड़ाई-झगड़े के दौरान दो साल पहले गांव घसो खुर्द में हुई व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया था। पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपी से हत्या में प्रयोग की गई लाठी को बरामद कर लिया है। वीरवार को आरोपी को फिर से अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। इस मामले में 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।
जानकारी के लिए 3 मई 2016 को गांव घसो खुर्द में जमीन को लेकर झगड़ा हुआ था। इसमें लाठी और डंडों से पीट-पीटकर दलबीर निवासी घसो खुर्द की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने दलबीर के भतीजे सतबीर की शिकायत पर ईश्वर, ओमप्रकाश, राम सिंह, प्रेम, जितेंद्र, अनूप, सतपाल, सतबीर, सेनभगत, रोहताश, दशहरा, सतीश, राजा, आनंद, फूल कुमार, नवराज के खिलाफ हत्या के साथ अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में हत्या के आरोपी दशहरा की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। बुधवार को उचाना थाना पुलिस ने दशहरा को गिरफ्तार कर अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयोग की गई लाठी बरामद की। उचाना थाना प्रभारी रामफल ने बताया कि आरोपी को वीरवार को फिर से अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।