{"_id":"5af73d134f1c1be6408b4dcd","slug":"191526152467-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगढ़ ढोबी में मिला लड़के का भ्रूण, होगा डीएनए टैस्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजगढ़ ढोबी में मिला लड़के का भ्रूण, होगा डीएनए टैस्ट
Updated Sun, 13 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़ ढोबी में मिला लड़के का भ्रूण, होगा डीएनए टेस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। शनिवार सुबह गांव राजगढ़ ढोबी के निकट एक भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। सदर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भ्रूण को कब्जे में लिया। भ्रूण लड़के का है, शिनाख्त के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। पुलिस ने गांव के सतीश के बयान पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। सतीश ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार सुबह वह अपने दोस्त के साथ खरड़वाल रोड पर घूमने के लिए जा रहा था। श्मशान घाट के निकट शामलात जमीन में दो तीन कुत्ते करीब छह माह के भ्रूण को नोच रहे थे। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। कयास लगाया जा रहा है कि किसी औरत ने अपना गर्भ छुपाने के लिए यह कार्य किया है। पुलिस आरोपी महिला तक पहुंचने का भरसक प्रयास कर रही है।
बॉक्स
भ्रूण का कराएंगे डीएनए टैस्ट
भ्रूण लड़के का है और शिनाख्त के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
सदर थाना प्रभारी रामकुमार।