{"_id":"5c1009debdec224173176d72","slug":"181544554974-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनसो कार्यालय में बैठे युवाओं पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनसो कार्यालय में बैठे युवाओं पर हमला
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनसो कार्यालय में बैठे युवाओं पर तेजधार हथियारों से हमला
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। मंगलपुर गांव के बस अड्डे पर बने इनसो कार्यालय में बैठे युवाओं पर तेजधार हथियारों से हमला कर का मामला सामने आया है। इसमें एक युवक को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में मंगलपुर गांव निवासी नरेंद्र ने बताया कि उनके गांव के बस अड्डे पर इनसो का कार्यालय बनाया हुआ है। नौ दिसंबर की रात को वह अपने छह दोस्तों के साथ वहां पर बैठा था। इसी दौरान 10 युवक तेजधार हथियारों से लैस होकर आए और उन पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। नरेंद्र के अनुसार हमला करने वालों में गांव धमतान निवासी संदीप उर्फ कुली, गुलकनी गांव निवासी अमित, गांव सिरसाखेड़ी निवासी सतीश, गांव पिंडारा निवासी नीरज, घोघड़ियां निवासी योगेंद्र उर्फ काला शामिल थे। पुलिस ने पांचों को नामजद करके अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।