{"_id":"5b01d25d4f1c1bd7408b6a97","slug":"181526846045-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों ने किसान को शराब पिलाकर ट्रैक्टर, पर्स व मोबाइल छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लोगों ने किसान को शराब पिलाकर ट्रैक्टर, पर्स व मोबाइल छीना
Updated Mon, 21 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान को शराब पिलाकर ट्रैक्टर, पर्स और मोबाइल छीना
जींद। गांव भैरोखेड़ा निवासी एक व्यक्ति को 2 लोगों ने शराब पिलाकर निडानी गांव के पास ट्रैक्टर, पर्स व मोबाइल छीन लिया। पिल्लूखेड़ा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ट्रैक्टर समेत काबू कर लिया।
गांव भैरोखेड़ा निवासी कमल ने सदर थाना जींद पुलिस को शिकायत दी कि वह ट्रैक्टर से गांव की तरफ जा रहा था। निडानी के पास 2 लोगों ने उससे लिफ्ट मांगी तो उसने दोनों को ट्रैक्टर में बैठा लिया। कमल ने आरोप लगाया कि दोनों व्यक्तियों ने उसे शराब पिला दी। इसके बाद दोनों व्यक्ति उसका ट्रैक्टर, पर्स व मोबाइल लेकर फरार हो गए। कमल ने बताया कि उसके पर्स में 16,600 रुपये थे। होश में आने पर उसने पुलिस को सूचना दी। कमल ने बताया कि आरोपी पिल्लूखेड़ा की तरफ निकले हैं। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि पुलिस ने सूचना पाकर नाकाबंदी की और पडाना गांव के पास शुभम गांव पडाना निवासी को ट्रैक्टर समेत काबू कर लिया जबकि दीपक निवासी गांव पडाना फरार हो गया।