फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ात्र से मारपीट करके दो युवकों ने बाइक छीना

ात्र से मारपीट करके दो युवकों ने बाइक छीना

Mon, 18 Dec 2017 12:03 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
ात्र से मारपीट करके दो युवकों ने बाइक छीना
छात्र से मारपीट कर दो युवकों ने छीनी बाइक
विज्ञापन

जींद। रेलवे जंक्शन के पीछे बने स्कूल में जा रहे आठवीं कक्षा के छात्र से दो युवकों ने मार पिटाई करके बाइक छीन ली। बाइक छीनने की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास सर्च अभियान चलाया, लेकिन बाइक छीनने वालों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

आनंद पर्वत कालोनी निवासी 14 वर्षीय उधम ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रेलवे जंक्शन के पीछे बने स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता है। शनिवार को वह बाइक पर सवार होकर स्कूल में जा रहा था। जब वह स्कूल के पीछे वाली गली में पहुंचा तो वहां पर दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। जैसे ही उसने बाइक को रोका तो युवकों ने उसको थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। इस दौरान वह नीचे गिर गया। बाद में दोनों युवक उसका बाइक को लेकर नरवाना रोड की तरफ फरार हो गए। छात्र द्वारा शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक गायब हो चुके थे। पुलिस ने छात्र के बयान दर्ज अज्ञात दो युवकों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed