फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   बीए की छात्रा को नशा देकर दो युवक करते थे दुष्कर्म, जहर निगल कर दी जान

बीए की छात्रा को नशा देकर दो युवक करते थे दुष्कर्म, जहर निगल कर दी जान

Fri, 24 Aug 2018 12:18 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
बीए की छात्रा को नशा देकर दो युवक करते थे दुष्कर्म, जहर निगल कर दी जान
बीए की छात्रा को नशा देकर दो युवक करते थे दुष्कर्म, जहर निगल कर दी जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। बीए अंतिम वर्ष की छात्रा ने दो युवकों पर नशा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप लगा जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें दो युवकों के अलावा गांव की ही एक युवती को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। युवती ने सुसाइड नोट में जामनी गांव निवासी बलराम, गांव रिटौली निवासी रवि और अपने ही गांव की रहने वाली पूनम पर गंभीर आरोप लगाते हुए तीनों के मोबाइल नंबर लिखे हुए हैं। पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर गांव की ही युवती सहित तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
छात्रा ने बुधवार शाम को घर पर सल्फास निगल लिया। परिजनों द्वारा उसे गंभीर हालत में सफीदों के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया, जहां पर छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। छात्रा ने मरने से पहले घर पर रखे हुए सुसाइड नोट की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने सुसाइड नोट को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने वीरवार सुबह पीजीआई के डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंपा दिया। पुलिस ने सुसाइड नोट को आधार मानते हुए लड़की के पिता की शिकायत पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छात्रा केे पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी लड़की पिछले काफी समय से परेशान रहती थी। पूछने पर उसने कुछ नहीं बताया। बुधवार को उसने सल्फास की गोलियां खाकर जान दे दी। पिता ने आरोप लगाया कि उसके गांव की पूनम द्वारा बेटी की आपत्तिजनक फोटो खींचकर रिटौली निवासी रवि और जामनी गांव निवासी बलराज के पास भेजी गई थी। दोनों युवकों ने बेटी की फोटो को अश्लील फोटो में बदलकर कई महीने से उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। इतना ही नहीं रवि और बलराज ने बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म भी किया। जिससे परेशान होकर बेटी ने बुधवार को आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को बस स्टैंड पर हुआ विवाद
पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार को रवि व मृतक छात्रा के बीच विवाद हुआ था। उस समय छात्रा को नशे की दवा दी गई थी। उसके परिजनों को भी इसकी सूचना मिल गई। वे बस स्टैंड से उसे ले आए थे। हालांकि अभी तक पुलिस को इसका कोई प्रमाण नहीं मिला है।
छात्रा को खिलाते थे उत्तेजक दवा
पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक छात्रा को उत्तेजक दवा खिलाते थे और इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म करते थे। सोमवार को हुई घटना के बाद मंगलवार को छात्रा कॉलेज भी नहीं गई। बुधवार शाम को उसने जहर निगल लिया।
सुसाइड नोट भेजा जाएगा फोरेंसिक लैब
सुसाइड नोट को फोरेंसिक लैब में भेजकर राइटिंग का मिलान किया जाएगा। युवती द्वारा कई तरह के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है।
छह महीने से किया जा रहा था ब्लैकमेल
पुलिस के अनुसार छात्रा को छह महीने से ब्लैकमेल किया जा रहा था। छात्रा के साथ पहली बार मार्च में सफीदों के एक होटल में दुष्कर्म किया गया था। इसके बाद उसकी वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी हर बार छात्रा को उत्तेजक दवा देते थे और इसके बाद उसकी वीडियो बना लेते थे। सफीदों थाना प्रभारी समजीत सिंह के अनुसार इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को काबू कर लिया है।

सुसाइड नोट में लिखा ‘मेरी मौत के लिए तीनों जिम्मेदार, परिवार का नहीं कोई हाथ’
मेरे साथ रवि, बलराम, पूनम ने बहुत बुरा व्यवहार किया है। रवि ने मेरे साथ रेप किया है। मुझे गाली दी। मुझे नशा भी देता था। बलराम ने भी मेरे साथ ऐसा ही किया था। मेरी मौत के बस यही कारण हैं। मेरे मां-बाप व मेरा परिवार मेरी मौत का जिम्मेदार नहीं है। रवि रिटोली का है। पूनम हमारे गांव की है। बलराम जामनी का है। मैं केवल इन तीनों के कारण आत्महत्या कर रही हूं। मैं रवि के साथ बस स्टैंड पर थी। रवि ने मुझे थप्पड़ मारा और गाली दी थी। इन तीनों के कारण मर रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed