फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   खेतों में पानी लगा रहे किसान को चार लोगों ने मारी गोली

खेतों में पानी लगा रहे किसान को चार लोगों ने मारी गोली

Sat, 02 Jun 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खेतों में पानी लगा रहे किसान को चार लोगों ने मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अलेवा।
शामदो-थुआ मार्ग पर अपने खेतों में पानी लगा रहे शामदो गांव निवासी एक किसान को बाइक सवार चार लोगों ने गोली मार दी। किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे नागरिक अस्पताल जींद में दाखिल करवाया, जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सीन ऑफ क्राइम टीम व सीआईए-वन के इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने साक्ष्यों को इकट्ठा किया। पुलिस ने किसान की शिकायत पर दो लोगों को नामजद करते हुए चार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दिए बयान में घायल किसान राजेश ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग पांच बजे वह शामदो-थुआ मार्ग पर खेतों में पानी लगा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार गांव के ही अमर तथा राजा समेत चार लोग उसके पास पहुंचकर थुआ जाने का रास्ता पूछने लगे। उसने रास्ता बताया तो उस पर तीन फायर कर दिए। इसमें एक गोली उसकी टांग पर लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने शामदो निवासी अमर तथा राजा के अलावा दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पहले भी हुआ था हमला
वर्ष 2013 में राजेश के चाचा के लड़के की कुछ युवकों ने गोली मारकर हत्या कर थी। मामले की पैरवी करते हुए राजेश ने संदीप, अमर, तेजबीर तथा बिरेंद्र को सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम किया था। तभी से उक्त लोग राजेश से रजिंश रखे हुए हैं। पिछले वर्ष फरवरी में राजेश पर गोली चलाकर मारने की कोशिश की गई थी, लेकिन उस समय राजेश डॉक्टरों के इलाज दौरान बच गया था। शुक्रवार को एक बार फिर से हमलावरों ने राजेश पर हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed