{"_id":"5a74b11d4f1c1b8f268b7cfe","slug":"171517596957-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का चश्मा टूटने पर जताया विरोध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का चश्मा टूटने पर जताया विरोध
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
रानी तालाब चौक पर लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से शरारती तत्वों ने चश्मा तोड़ने के विरोध में कई संगठनों ने धरना दिया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने कहा कि इस मामले में आरोपियों को काबू कर कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रतिमा की सुरक्षा के लिए यहां सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग भी की। मामला बढ़ता देख पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बसपा के जिला प्रभारी वेद सिंह मुंडे ने कहा कि प्रतिमा को खंडित करने की कोशिश व चश्मा तोड़ना बहुजन समाज को सीधे चोट पहुंचाना है। ऐसे में आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने मांग की कि दो साल से नगर परिषद द्वारा पारित प्रस्ताव, जिसमें बाबा साहब की आदम कद अष्ट धातु प्रतिमा स्थापित की जाए और चार सीसीटीवी लगाये जाएं। वहीं डॉ. बीआर आंबेडकर कल्याण समिति के सदस्यों की बैठक आंबेडकर पार्क में हुई। संस्था के प्रधान संजीव ने बताया कि प्रतिमा को खंडित करना अक्षम्य अपराध है। वहीं थाना शहर प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने के प्रयास की सूचना पाकर एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और मौके से साक्ष्य जुटाए। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।