फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   कपड़े की दुकान से महिला को झांसा देकर लाखों रुपये के सूट ले उड़ी महिलाएं

कपड़े की दुकान से महिला को झांसा देकर लाखों रुपये के सूट ले उड़ी महिलाएं

Fri, 03 May 2019 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
कपड़े की दुकान से महिला को झांसा देकर लाखों रुपये के सूट ले उड़ी महिलाएं
जींद। चंद्रलोक कॉलोनी में जुलानी रोड पर स्थित एक कपड़े की दुकान से लाखों रुपये के सूट चोरी करके पांच महिलाएं फरार हो गईं। दुकान मालिक की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। रामपाल ने कहा कि जुलानी रोड पर उसकी कपड़ों की दुकान है। जिसकी देखभाल पत्नी करती है। वीरवार को दोपहर दो बजे पांच महिलाएं आईं और बढ़िया शूट दिखाने के लिए कहा। पत्नी महिलाओं को सूट दिखा रही थी तो महिलाओं ने झांसे में लेकर अंदर से नए-नए सूट लाने को कहा। इस बीच दो महिलाओं ने 80 सूट चोरी करके दुकान के बाहर खड़ी अन्य महिलाओं को पकड़ा दिया। जब उसकी पत्नी अंदर से अन्य सूट लेकर आई तो महिलाओं ने सूट पसंद नहीं आने की बात कहकर सूट लेने से मना कर दिया और चली गईं। रामपाल ने कहा कि जब उसकी पत्नी सूटों को रखने लगी तो उसे सूट कम लगे। इसके बाद उसे शक हुआ और उसने आसपास महिलाओं की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। रामपाल ने कहा कि दुकान से लगभग 80 सूट गायब मिले। इन सूटों की कीमत एक हजार से लेकर दो हजार रुपये तक थी। पुलिस ने रामपाल की शिकायत पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed