फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   चोरों ने एक रात में मेला मंडी की सात दुकानों के तोड़े ताले, व्यापारियों में रोष

चोरों ने एक रात में मेला मंडी की सात दुकानों के तोड़े ताले, व्यापारियों में रोष

Tue, 26 Mar 2019 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने एक रात में मेला मंडी की सात दुकानों के तोड़े ताले, व्यापारियों में रोष
एक रात में सात दुकानों के टूटे ताले, व्यापारियों में रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। सोमवार रात को शहर की मेला मंडी में चोरों ने सात दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सामान चोरी कर लिया। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दो माह में यह दूसरी वारदात होने पर व्यापारियों में पुलिस के खिलाफ रोष पाया जा रहा है। इसको लेकर व्यापारियों ने मेला मंडी में बैठक करके पुलिस प्रशासन को 72 घंटे में चोरों को काबू करने का अल्टीमेटम दिया।
व्यापारी जयदेव, सतीश, विनोद, बृजेंद्र सुरजेवाला , नरेश, प्रवीण दनौदा, मार्केट कमेटी की चेयरपर्सन रणबीर कौर, प्रधान राजेश शर्मा, महावीर, हरेंद्र, भगवान दास, भागचंद, राजकुमार, नरेश जैन ने कहा कि अगर 72 घंटे में पुलिस ने चोरों को नहीं पकड़ा तो मंडी के सभी दुकानदार अपनी अपनी दुकानें बंद करके प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल देंगे। वहीं मौके पर पहुंचे शहर थाना प्रभारी ने मंडी दुकानदारों को आश्वासन दिया कि चोरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

इन दुकानों को बनाया निशाना
मेला अनाज मंडी में मंगला ट्रेडिंग, श्याम ट्रेडिंग, ईश्वर चंद महाबीर ट्रेडिंग, फूल सिंह छबीलदास ट्रेडिंग, मधुर ट्रेडिंग, रामकर्ण प्रवीण ट्रेडिंग, बुग्गी जंगजीत ट्रेडिंग दुकानों के ताले तोड़कर चोरों ने नकदी व अन्य कीमती सामान चुराया लिया। घटना की सूचना मिलते ही शहर पुलिस मंगलवार सुबह मौके पर पहुंची और एसएफएल की टीम की सहायता से मौके पर से सबूत जुटाए। व्यापारियों ने कहा कि सुरक्षा को लेकर शहर पुलिस बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैै। दो माह पहले भी मेला मंडी की दुकानों में चोरी हो चुकी है। जिसका फिलहाल कोई सुराग नहीं लग पाया। व्यापारियों ने कहा कि चोरों में पुलिस का कोई खौफ नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी में भी हुई थी चोरी
मेला मंडी में बिल्कुल ऐसी ही चोरी की घटना 15 जनवरी की रात हुई थी। जिसमें चोरों ने छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी व जरूरी सामान चुराया था। इसके बाद व्यापारियों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में सवालिया निशान लगाए थे। चोरी की इस घटना में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन अभी तक एक भी चोर को पुलिस पकड़ नहीं पाई थी कि मेला मंडी में चोरी की यह दूसरी घटना घट गई।

चोरों को जल्द पकड़ा जाएगा
मेला मंडी में दुकानों के ताले तोड़कर 20-25 हजार रुपये की नगदी चुराई गई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए मौके पर से फिंगर प्रिंट व अन्य सबूत जुटाए हैं। जल्द ही इस घटना के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की गश्त शहर में रहती है।
-संजय कुमार शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed