फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के दो दोषियों को अदालत ने सुनाई दस-दस साल की कैद

नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के दो दोषियों को अदालत ने सुनाई दस-दस साल की कैद

Tue, 19 Mar 2019 10:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के दो दोषियों को अदालत ने सुनाई दस-दस साल की कैद
नाबालिग से दुष्कर्म के दो दोषियों को दस-दस साल कैद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। अलेवा थाना के तहत आने वाले गांव की रहने वाली नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले दो लोगों को अदालत ने मंगलवार को दोषी करार देते हुए दस-दस साल की कैद और 20-20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं अदा करने पर छह-छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

एक महिला ने पुलिस को 28 मार्च 2017 को दी शिकायत में कहा था कि उसकी 15 वर्षीय बेटी गुम हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की को बरामद कर लिया था। जांच में सामने आया कि गांव अलेवा निवासी नवीन और मोहन उर्फ मोनू ने लड़की का अपहरण कर लिया है और दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। अदालत ने मंगलवार को इस मामले में नवीन व मोहन उर्फ मोनू को दोषी करार देते हुए दस-दस साल की कैद और 20-20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं भरने की सूरत में दोनों को छह-छह माह का अतिरिक्त कारावास काटना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed