{"_id":"5c7c1a8abdec2254606a801f","slug":"161551637130-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में तेज रफ्तार आल्टो कार ने मारी पैदल राहगीर को टक्कर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में तेज रफ्तार आल्टो कार ने मारी पैदल राहगीर को टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल्टो कार से मारी पैदल राहगीर को टक्कर, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। रविवार देर शाम हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने पैदल जा रहे राहगीर को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में दो अन्य व्यक्ति भी घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार भटनागर कॉलोनी जींद निवासी 52 वर्षीय कृष्ण अपने रिश्तेदार रोहतक रोड जींद निवासी 46 वर्षीय पवन के साथ अपनी बेटी की शादी का कार्ड देने के लिए नरवाना में अपने किसी रिश्तेदार के पास आया हुआ था। अपने रिश्तेदार को कार्ड देकर शाम को वापस जींद जाने के लिए वह पैदल बस स्टैंड की ओर आ रहा था। अचानक पीछे से एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने टक्कर मार दी। इसमें पवन व कृष्ण टक्कर लगने से उछल कर गिर पड़े। ऑल्टो कार की तेज रफ्तार होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे खड़े कैंटर में जा घुसी। राहगीरों व दुकानदारों की सहायता से दोनों व कार सवार घायल को नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने 52 वर्षीय कृष्ण को मृत घोषित कर दिया और पवन को उपचार के लिए दाखिल कर लिया। कार सवार घायल गुरमीत वासी सुदकैन खुर्द को परिजन नागरिक अस्पताल से किसी अन्य अस्पताल ले गए। घायल गुरमीत के साथ मौजूद लोगों ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ किसी शादी समारोह से आ रहा था। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि ऑल्टो कार में तीन लोग सवार थे और तेज रफ्तार में कार चला रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।