फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जुलाना के मुख्य चौक पर अलसुबह चोरों ने दो एटीएम मशानों को तोड़ रिजेक्टिड ट्रे से निकाले 25 हजार 400 रुपये

जुलाना के मुख्य चौक पर अलसुबह चोरों ने दो एटीएम मशानों को तोड़ रिजेक्टिड ट्रे से निकाले 25 हजार 400 रुपये

Mon, 06 Aug 2018 12:10 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
जुलाना के मुख्य चौक पर अलसुबह चोरों ने दो एटीएम मशानों को तोड़ रिजेक्टिड ट्रे से निकाले 25 हजार 400 रुपये
दो एटीएम को तोड़कर निकाले 25.4 हजार रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना: शनिवार रात जुलाना के मुख्य चौक पर स्थित दो एटीएम को चोरों ने निशाना बनाया और दोनों एटीएम से 25 हजार 400 रुपये निकाल लिए। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। अल सुबह हुई इस घटना से जुलाना में पुलिस की मौजूदगी पर ही सवाल उठ रहे हैं। पुलिस के अनुसार जींद-रोहतक मार्ग पर जुलाना के पुराने बस स्टैंड के पास दो एटीएम लगए हुए हैं। सुबह जब दुकानदारों ने आकर देखा तो एटीएम टूटे हुए थे। उन्होेंने इसकी जानकारी सुरक्षा गार्ड और पुलिस को दी। सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह सुबह पांच बजे ड्यूटी समाप्त करके घर चला गया था। तक सब ठीक था, लेकिन उसके जाने के बाद ही एटीएम तोड़ा गया है।
कैश टीम ने जांची स्थिति
दोपहर के बाद जब कैश डालने वाले कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने बताया कि एक एटीएम से 21 हजार 400 और एक एटीएम से चार हजार रुपये निकाले गए थे। यह कैश मशीनों की रिजेक्टेड ट्रे में था। एटीएम की जिम्मेदारी एजीएस कंपनी को दी गई है। चोरों ने कैश की ट्रे को भी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के बाद ही पता चल पाएगा कि वारदात को चोरों ने किस समय अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी कैमरे की फुटेज बैंक से मांगी गई है, जो सोमवार को मिलेगी।
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी हैं इस तरह की घटनाएं
इससे पहले जींद में इसी प्रकार की घटना हो चुकी है। करीब छह महीने पहले रानी तालाब के पास कॉमर्स बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम को भी चोरों ने पांच बजे के बाद तोड़ने का प्रयास किया था, लेकिन यहां लोगों ने जैसे ही शोर सुना और बाहर आए तो चोर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी और चौकीदार होने पर भी की तोड़फोड़ और चोरी
जुलाना के पुराने बस स्टैंड के पास स्थित एटीएम मेें जुलाना में सबसे ज्यादा एटीएम बदलने और पैसे निकालने जैसी वारदातें हो चुकी हैं। इसको देखते हुए पुलिस और बैंक द्वारा पोस्टर चिपका कर जागरूक करने का प्रयास किया गया है कि यहां पर एटीएम बदलने वाला गिरोह सक्रिय है। एटीएम में सीसीटीवी और चौकीदार भी तैनात है। इसके बावजूद भी चोरों के हौसले बुलंद हैं। कई बार एटीएम को तोड़ने के प्रयास कर चुके हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरों ने एटीएम में तोड़फोड़ की है । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मौके पर एसएफएल टीम को बुलाया और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फुटेज से चोरों की पहचान हो जाएगी और जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
-अनिल कुमार मंडी चौकी प्रभारी जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed