{"_id":"5b10413d4f1c1ba96e8b59db","slug":"161527791933-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं कक्षा में फेल होने पर छात्र ने किया सुसाइड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दसवीं कक्षा में फेल होने पर छात्र ने किया सुसाइड
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। रामबीर कॉलोनी निवासी एक युवक ने दसवीं कक्षा में फेल होने पर घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रामबीर कॉलोनी निवासी आशीष के पिता सतीश की मौत हो चुकी है। वह अपने चाचा संदीप के पास रहता है। संदीप ऑटो चलाता है। शाम को जब संदीप घर पहुंचा तो उसे आशीष का शव फंदे से लटका मिला। उसने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने सभी पहलुओं से जांच-पड़ताल की। पुलिस सूत्रों के अनुसार 16 वर्षीय आशीष दसवीं कक्षा का छात्र था। उसका अभी 29 मई को परीक्षा परिणाम आया था। इसमें वह 2 पेपरों में फेल हो गया। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। संदीप के अनुसार शाम को उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शहर थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई करके शव परिजनों को सौंप दिया।