फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   एटीएम बदलकर खाते से निकाले 93 हजार

एटीएम बदलकर खाते से निकाले 93 हजार

Mon, 18 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
एटीएम बदलकर खाते से निकाले 93 हजार
एटीएम बदलकर खाते से निकाले 93 हजार
विज्ञापन

जींद। स्थानीय अग्रवाल मार्केट में एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 93 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। गांव ढिगाना निवासी विजय ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 27 नवंबर को अग्रवाल मार्केट में लगी एटीएम मशीन से पैसे निकलवाने के लिए गया था। जब वह एटीएम से पैसे निकाल रहा था तो इसी दौरान पास खड़े एक अज्ञात युवक ने उसका एटीएम कार्ड मांगा और कहने लगा कि तुमने इसको अच्छे से मशीन में नहीं लगाया है। इस दौरान उसने एटीएम कार्ड ले लिया और धोखे से बदल लिया। बाद में उसके खाते से 93 हजार रुपये निकाल लिए। पैसे निकलने का पता उस समय लगा जब उसे मोबाइल पर मैसेज आया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed