{"_id":"59399d444f1c1bc6428b45b6","slug":"161496948036-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहिरका में घरों के बाहर लगाए मीटर तोड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अहिरका में घरों के बाहर लगाए मीटर तोड़े
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव अहिरका में म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत घरों के बाहर लगाए गए बिजली के मीटरों को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया। पुलिस ने निगम एसडीओ की शिकायत पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।
बिजली निगम एसडीओ प्रदीप ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव अहिरका को निगम ने म्हारा गांव जगमग गांव योजना में शामिल किया हुआ है। निगम की तरफ से गांव में बिजली के मीटरों को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है, लेकिन पिछले दिनों महिलाओं द्वारा कार्य का पूरा नहीं करने दिया। इस कारण घरों से मीटर निकालने का काम अधर में लटक गया। इस दौरान अज्ञात लोगों ने घरों के बाहर लगे मीटरों को तोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।