Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
कॉलेज में दाखिला दिलाने की एवज में दो लोगों ने युवक से ठगे 70 हजार रुपये
{"_id":"5d1657278ebc3e3cf257f190","slug":"15617451711870-jind-news177","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में दाखिला दिलाने की एवज में दो लोगों ने युवक से ठगे 70 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कॉलेज में दाखिला दिलाने की एवज में दो लोगों ने युवक से ठगे 70 हजार रुपये
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
जींद। शहर थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके बेटे का दाखिला कराने के नाम पर उससे 70 हजार रुपये ठग लेने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में लोको प्राइवेट कॉलोनी निवासी आशा रानी ने बताया कि उसके बेटे तुषार ने 2018 में 12वीं पास करके बीसीए में दाखिला लेना था। उसके बेटे की मुलाकात भटनागर कॉलोनी निवासी अभिषेक और उसके भाई अश्विनी से हुई। दोनों ने उसके बेटे तुषार का दाखिला दिल्ली के एक कॉलेज में करवाने की बात कही। इसके बाद वह दोनों उसके बेटे तुषार को लेकर दिल्ली गए लेकिन वहां दाखिल नहीं हुआ। अभिषेक ने कहा कि उसकी चंडीगढ़ में जान पहचान है इसलिए वह उसे चंडीगढ़ में दाखिला दिला देगा। अश्विनी ने तुषार से 70 हजार रुपये और दस्तावेज ले लिये और कहा कि उसका चंडीगढ़ में दाखिला हो गया है। इसके बाद तुषार कॉलेज जाने लगा लेकिन वहां के लोग उसे बार-बार फीस देने की बात कहने लगे। जब तुषार ने अश्विनी से कहा कि उसने फीस के 70 हजार रुपये दिये वह कॉलेज में क्यों नहीं जमा करवाए। इसके बाद अश्विनी ने जल्द फीस जमा करवाने की बात कही लेकिन रुये जमा नहीं करवाए। महिला ने कहा कि इस बारे में दो-तीन बार पंचायत हुई जिसमें दोनों ने रुपये देने की बात कही लेकिन नहीं दिये। पुलिस ने अब आशा रानी की शिकायत पर अभिषेक व अश्विनी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।