{"_id":"5d1657238ebc3e3c8304beba","slug":"15617451676-jind-news163","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहाना रोड पर कार चालक ने मारी बाइक सवार को टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
जींद। डाकखाने के सामने गोहाना रोड पर रात करीब दस बजे एक कार चालक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक की बुआ के लड़के की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में पटियाला चौक जोगेंद्र नगर निवासी अनिल ने कहा कि वह डीसी कॉलोनी में बिजली शिकायत केंद्र पर नौकरी करता है। गांव ढाठरथ निवासी उसके मामा का लड़का सुनील पिल्लूखेड़ा मंडी में कपड़े सिलाई का काम करता है। रात को करीब दस बजे वह अपने मामा के लड़के सुनील के साथ स्कीम नंबर 19 में किसी कार्य से आये थे। दोनों अलग-अलग बाइक पर थे। काम पूरा होने के बाद उसका भाई सुनील उसके आगे बाइक पर निकाला। जब वह डाकखाने के सामने गोहाना रोड पर चढ़ा तो बस स्टैंड की तरफ से एक तेज रफ्तार कार चालक ने सुनील की बाइक को टक्कर मार दी। इसमें सुनील बुरी तरह से घायल हो गया। कार चालक मौके से फरार हो गया। अनिल ने कहा कि वह अन्य राहगीरों की मदद से सुनील को नागरिक अस्पताल में लेकर आया जहां चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया तथा अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।