फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   फौजी के इकलौते बेटे की करनाल में दोस्तों ने की हत्या

फौजी के इकलौते बेटे की करनाल में दोस्तों ने की हत्या

Thu, 20 Jun 2019 10:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
फौजी के इकलौते बेटे की करनाल में दोस्तों ने की हत्या
सफीदों। गांव मुआना के 21 वर्षीय युवक को करनाल में दोस्तों ने बुलाकर हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम 15 जून को करनाल के मॉडल टाउन स्थित एक प्राइवेट पीजी में दिया गया। पीजी से करनाल पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज हाथ लगने के बाद बुधवार रात्रि को सफीदों के गांव रोझला निवासी प्रशांत उसके चार अन्य दोस्तों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

साहिल के पिता रिटायर्ड फौजी किस्मत सिंह व रिटायर्ड सूबेदार मेजर दादा महेंद्र सिंह ने देश की रक्षा करने के बाद सरकार ने न्याय की गुहार लगाई है। करनाल के एसपी सुरेश सिंह से मिलकर फौजी परिवार ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। मृतक युवक के पिता किस्मत ने पुलिस को बताया कि उनका लड़का गांव रोझला निवासी प्रशांत का दोस्त था। प्रशांत नशा करने का आदी होने के साथ उसे बेचने का भी काम करता है। किस्मत सिंह के अनुसार उसने एक सप्ताह पहले प्रशांत को उसके बेटे का साथ छोड़ने के लिए कहा था। बेटे साहिल को भी प्रशांत का साथ छोड़ने के लिए समझाया था। उसने 13 जून को साहिल को उसके मामा के घर सहारनपुर यूपी भेज दिया था, लेकिन प्रशांत ने 14 जून को साहिल को करनाल के मॉडल टाउन में अपने पीजी में बुला लिया और रात में दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पीजी में रह रहे उक्त आरोपी छात्रों पर ड्रग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को नशे की लत लगाने के भी आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उसके बेटे साहिल को भी प्रशांत नशा देता था। सभी छात्रों ने उसके लड़के को पहले करनाल में बुलाकर उसे नशा दिया और फिर उसकी हत्या कर दी। साहिल के पास 45 हजार रुपये और एक आई फोन था, जो गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में साहिल को उठाकर ले जाते दिखे छात्र
हत्या के पांच दिन बाद पुलिस और उसके पिता ने पीजी से कुछ सीसीटीवी फुटेज निकलवाए। इसमें 14 जून को साहिल को पांच युवक हाथ से उठाकर इधर-उधर कई कमरों में ठिकाने लगाते नजर आए। इसमें उक्त युवकों के चेहरे पर डर साफ दिखाई दे रहा है। डीएसपी करनाल विरेंद्र सिंह के अनुसार पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद प्रशांत को नामजद करते हुए चार और छात्रों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed