फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   व्यक्ति ने खेत में निगला जहरीला पदार्थ, मौत

व्यक्ति ने खेत में निगला जहरीला पदार्थ, मौत

Sun, 02 Jun 2019 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
व्यक्ति ने खेत में निगला जहरीला पदार्थ, मौत
जींद। गांव रामराये खेड़ा में एक व्यक्ति ने अपने खेत में जाकर जहरीली गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के बेटे ने गांव के ही चार लोगों पर उसके पिता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में गांव रामराये खेड़ा निवासी नवीन ने कहा कि उसके पिता अजीत सिंह खेतीबाड़ी का काम करते थे। 30 मई शाम को खेत में उसके पिता अजीत का किसी बात को लेकर रोहित व बंटू के साथ झगड़ा हो गया। इसमें रोहित ने अपने हाथ में पहना हुआ कड़ा उसके पिता के सिर में मारा। इसके बाद उसके पिता घर आ गए और झगड़े के बारे में उनको बताया। नवीन ने कहा कि वह अपनी मां दयावती व बहन मंजू को लेकर बंटू व रोहित के घर गया तो वहां पर बंटू, रोहित, नीरज व कश्मीर ने उसके साथ हाथापाई की। जिससे वह तनाव में थे। इसके बाद शनिवार सुबह उसका पिता खेतों में चला गया और काफी देर बाद घर आया। घर आने के बाद उसके पिता अजीत ने कहा कि उसने बंटू, रोहित, नीरज व कश्मीर की मारपीट से परेशान होकर जहरीली गोलियां खा ली। नवीन ने कहा कि वह अपने पिता को लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचा, यहां चिकित्सकों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नीवन की शिकायत पर बंटू, रोहित, नीरज व कश्मीर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed