{"_id":"5cf177bfbdec2207543482c3","slug":"15593287501917-jind-news140","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम की जानकारी लेकर खाते से निकाले 17 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एटीएम की जानकारी लेकर खाते से निकाले 17 हजार रुपये
विज्ञापन
जींद। भटनागर कॉलोनी निवासी एक युवक से उसके एटीएम से संबंधित जानकारी पूछकर अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर युवक के खाते से 17 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने युवक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में भटनागर कॉलोनी निवासी युवक अमित कुमार ने कहा कि वह शाम को साढ़े पांच बजे स्कीम नंबर छह में किसी कार्य से गया हुआ था।
इस तरह उपभोक्ता से की धोखाधड़ी
उसके पास किसी व्यक्ति का फोन आया और उसने अपने आपको एसबीआई का मैनेजर बताते हुए कहा कि उसका खाता बंद हो रहा है। अपने खाते को दोबारा चालू करने के लिए उसे अपने एटीएम का नंबर बताना होगा। अमित ने कहा कि वह फोन करने वाले व्यक्ति की बातों में आ गया और उसने अपने एटीएम की सारी जानकारी फोन करने वाले व्यक्ति को दे दी। इसके बाद उसके खाते से 17 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। पुलिस ने अमित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।