{"_id":"5cf177bcbdec22076b5f0878","slug":"15593287462-jind-news162","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में ले जाई जा रही दस भैंसों और दस कटड़ों को छुड़वाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रक में ले जाई जा रही दस भैंसों और दस कटड़ों को छुड़वाया
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
जींद। हांसी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के पास से पुलिस ने गश्त के दौरान एक ट्रक में ठूंसकर भरी गई 10 भैंस और 10 कटड़ों को मुक्त करवाया है। पुलिस ने ट्रक में सवार चार लोगों को काबू कर उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पटियाला चौक पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल अजय कुमार ने कहा कि वह रात को सवा नौ बजे हांसी रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक ट्रक में भारी संख्या में भैंसों को भरकर लाया जा रहा है। पुलिस ने हांसी रोड पर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के पास नाका लगाकर ट्रक को रुकवाया। पुलिस ने ट्रक की जांच की तो उसमें 10 भैंसों और 10 कटड़ों को रखा गया था। पुलिस ने ट्रक से चार लोगों को काबू किया। चारों ने अपनी पहचान भिवानी जिले के गांव अलखपुर निवासी राहुल, राजस्थान के चिरावा के गांव इस्माइलपुर निवासी अशोक, भिवानी रोड स्थित अजमेर बस्ती निवासी बारूराम, कोथ कलां गांव निवासी किसनू के रूप में बताई। पुलिस ने चारों को काबू कर उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।