{"_id":"5cec2429bdec2207167ee491","slug":"15589796732019-jind-news175","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने मामा के घर आई 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अपने मामा के घर आई 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म
विज्ञापन
अलेवा। अलेवा थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव में अपने मामा के घर आई 19 वर्षीय युवती को रात को घर से बुलाकर एक युवक ने दुष्कर्म किया, जबकि दूसरे ने उसका कपड़े से मुंह बंद कर दिया। युवकों पर युवती की अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने का भी आरोपी है। मौके पर जब युवती के मामा-मामी पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में कैथल जिले के एक गांव की युवती ने बताया कि वह 16 मई को अलेवा थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव में अपने मामा के घर आई हुई थी। उसके मामा के पड़ोस के ही दो युवकों का मामा के घर आना-जाना था। मामा के घर आने-जाने के कारण उनकी आपस में जान पहचान हो गई थी। एक युवक ने इसी पहचान का फायदा उठाते हुए पता नहीं कब उसकी कोई अश्लील फोटो खींच ली। युवती ने बताया कि उक्त फोटो को लेकर युवक ने उसको ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी युवक ने बातें करने के लिए उसे एक मोबाइल भी दे दिया। 23 मई वीरवार को देर रात लगभग साढ़े 12 बजे युवक ने फोन पर मिस कॉल की। इसके बाद युवक ने उसे गेट खोलने के लिए कहा। जब वह गेट खोलने बाहर आई तो युवक ने उसका अपहरण कर लिया और घर के समीप एक मंदिर में लेकर चला गया। मंदिर के पास उसका दूसरा साथी पहले ही मौजूद था। इसके बाद उसके साथी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया तथा अपहरण करने वाले ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसकी मामी ने जागने पर देखा कि वह चारपाई पर नहीं है तो वह उसे ढूंढने लगे। इसके बाद उसके रोने का शोर सुनकर मामा-मामी के आने की भनक लगते ही दोनों युवक मौके से फरार हो गए। युवकों ने जाते समय मामले की जानकारी किसी को देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई ऊषा रानी ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।