{"_id":"5ce984e3bdec22075249672c","slug":"15588078288-jind-news83","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात युवक गाड़ी चालक से गाड़ी, नकदी व अन्य जरुरी कागजात लूटकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अज्ञात युवक गाड़ी चालक से गाड़ी, नकदी व अन्य जरुरी कागजात लूटकर फरार
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। नगूरां गांव के पास एक कार में लिफ्ट लेकर बैठे तीन अज्ञात युवकों ने ड्राइवर को बेहोश कर उसकी गाड़ी, 7500 रुपये की नकदी और अन्य जरूरी कागजात छीन लिए। पुलिस ने ड्राइवर की शिकायत पर अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के पटियाला जिले की हरगोविंदपुर कॉलोनी निवासी 49 वर्षीय तरसेम सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्त महादेव को पटियाला से रोहतक छोड़ने के लिए कार में सांय पांच बजे निकला था। वह महादेव को रोहतक छोड़कर जींद से होते हुए पटियाला वापस जा रहा था। उसने एक युवक को रोहतक से अपनी कार में बैठाया। रात दस बजे जब वह रोहतक रोड पर गांव किनाना के पास पहुंचा तो तब तीन युवकों ने उससे लिफ्ट मांगी। उन्होंने कहा कि वह कैथल जाएंगे, इसलिए वह उन्हें कैथल छोड़ते हुए पटियाला निकल जाए। तरसेम ने कहा कि जो युवक रोहतक से उसकी कार में बैठा था, वह जींद उतर गया। इसके बाद जब वह जींद से कैथल की तरफ निकला तो जींद से निकलते ही कार में पीछे बैठे एक युवक ने अपनी बेल्ट से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद उसने कार रोक दी और वह बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो उसने अपने आपको खेत में एक खाले में पड़ा पाया। तरसेम ने कहा कि तीन अज्ञात युवक उसकी कार, 7500 रुपये की नकदी व उसके जरूरी कागजात छीन ले गए। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।