फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   बेइज्जती से आहत बुजुर्ग ने लगाया फंदा

बेइज्जती से आहत बुजुर्ग ने लगाया फंदा

Sat, 25 May 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
बेइज्जती से आहत बुजुर्ग ने लगाया फंदा
जींद/अलेवा। कुचराना खुर्द गांव में शुक्रवार रात को एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने गांव के बाहर बने जलघर के समीप नीम के पेड़ के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब से एक नौ पेज का सुसाइड नोट मिला है। उसने अपने रिश्तेदारों पर पैसे के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। पैसे के लेनदेन के मामले को लेकर रविवार को पंचायत भी होनी थी, लेकिन व्यक्ति ने इससे पहले ही फंदा लगा लिया। पुलिस ने आत्महत्या करने वाले सूरजमल के बेटे की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुचराना खुर्द निवासी कुलदीप ने बताया कि उसके भाई जगबीर की 24 जनवरी को खेत में किसी जहरीले जानवर के काटने से मौत हो गई थी। जगबीर की पत्नी रितु व चचेरा भाई प्रदीप की पत्नी सुमन दोनों सगी बहने हैं। जगबीर की शादी के बाद दोनों बहनें अपने मायके सौंगल चली गईं। जगबीर के ससुर सौंगल निवासी सेवा सिंह ने अपने बेटे की शादी के लिए उसके मामा राजेश से साढ़े आठ लाख रुपये उसके भाई जगबीर की मार्फत लिए थे। जगबीर की मौत के बाद सौंगल निवासी सेवा सिंह से उधार लिए पैसे वापस मांगने पर उन्होंने झगड़ा कर लिया। इसके बाद सौंगल निवासी मनदीप, सेवा सिंह, मुन्नी पत्नी सेवा सिंह, ईक्कस निवासी दिनेश, नरेश, थुआ निवासी सुरेंद्र, गोपी निवासी चौशाला, छातर निवासी बलबीर ने उसके पिता सूरजमल के अलावा परिवार की पंचायत में काफी बेइज्जती की। उक्त लोगों द्वारा की गई बेइज्जती से परेशान उसके पिता 60 वर्षीय सूरजमल ने शुक्रवार रात को गांव के वाटर वर्क्स के समीप खड़े नीम के पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में कैथल के सौंगल, चौशाला, ईक्कस, थुआ व छातर निवासी एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को होनी थी पंचायत
कुलबीर ने कहा कि उसके पिता सूरजमल पब्लिक हेल्थ से रिटायर्ड थे। उसके भाई जगबीर के मार्फत सेवा सिंह ने साढ़े आठ लाख रुपये लिए थे। पैसे के मामले में रविवार को पंचायत होनी थी। उसके पिता सूरजमल ने कहा था वह उसके बेटे द्वारा लिए गए पैसे वापस कर देगा। इसलिए रविवार को पंचायत में आकर इस मामले को निपटाया जाएगा, लेकिन सौंगल निवासी मनदीप, सेवा सिंह, मुन्नी, ईक्कस निवासी दिनेश, नरेश, थुआ निवासी सुरेंद्र, चौशाला निवासी गोपी, छात्तर निवासी बलबीर ने पंचायत से पहले ही उसके पिता व उनके परिवार की बेइज्जती कर दी। इसी दबाव के कारण उसके पिता ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed