फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   बदबू से पता लगा युवक ने लगाया है फंदा

बदबू से पता लगा युवक ने लगाया है फंदा

Sat, 25 May 2019 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
बदबू से पता लगा युवक ने लगाया है फंदा
जींद। अमरहेड़ी रोड स्थित एक सर्विस स्टेशन में 24 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने तीन दिन पहले फंदा लगाया था। परिजनों को शनिवार सुबह पता चला। तीन दिन होने की वजह से शव सड़ गया था। इसलिए पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया गया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों पर इत्फाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कैथल रोड स्थित राज नगर निवासी 24 वर्षीय रवि ने अमरहेड़ी रोड पर महादेव सर्विस स्टेशन किराये पर लिया था। वह शराब पीने का आदी था। कई-कई दिन घर नहीं आता था। इस कारण परिजनों ने सोचा कि वह सर्विस स्टेशन पर ही होगा। सुबह रवि के पिता रमेश के पास एक व्यक्ति का फोन आया और कहा कि उसके बेटे के सर्विस स्टेशन से बदबू आ रही है। दरवाजा बंद है। इसके बाद रमेश अपने परिजनों को लेकर सर्विस स्टेशन पर गया। जब उन्होंने दरवाजा खोला तो रवि छत के पंखे के साथ फांसी पर लटका हुआ था। शव सड़ने के कारण बदबू आ रही थी। रमेश ने इसकी सूचना शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस को दिए बयान में रमेश ने कहा कि उसका बेटा तीन-चार दिन में घर आता था। इसलिए उन्होंने सोचा कि रवि सर्विस स्टेशन पर ही रुका होगा। पटियाला चौक चौकी प्रभारी यशवीर ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता के बयान दर्ज कर इत्फाकिया कार्रवाई की है। नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने शव के सड़ जाने के कारण पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed