{"_id":"5ce982fbbdec22070c09125e","slug":"1558807340119-jind-news108","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में दवा लेने आई महिला के 19 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अस्पताल में दवा लेने आई महिला के 19 हजार रुपये चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। नागरिक अस्पताल में दवा लेने आई गांव शामदो निवासी एक महिला के थैले से किसी अज्ञात महिला ने 19 हजार रुपये चुरा लिए। जब महिला को पता चला तो उसने आसपास तलाश की, लेकिन उसके पैसों का कोई सुराग नहीं चला। मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई महेंद्र ने कहा कि पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जल्द ही आरोपी का पता लगा लिया जाएगा।
गांव शामदो निवासी महिला निर्मला देवी नागरिक अस्पताल में दवाई लेने के लिए आई थी। उसके साथ उसकी बेटी व दो अन्य महिलाएं भी थीं। उसने अपना थैला अपनी बेटी को दिया हुआ था। जब महिला दवाई लेकर नागरिक अस्पताल से निकलने लगी तो उसके थैले में पैसे नहीं मिले। किसी अज्ञात महिला ने थैले के कोने को काटकर उसमें से पैसे निकाल लिए। महिला ने आसपास तलाश की लेकिन उसके पैसों का कोई सुराग नहीं लगा। सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस नागरिक अस्पताल पहुंची। जांच अधिकारी एएसआई महेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नागरिक अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोर का पता लगा लिया जाएगा।
बेटी की शादी के लिए खरीदा था कपड़ा
महिला ने बताया कि उसने तीन-चार दिन पहले बाजार की एक दुकान से अपनी बेटी की शादी के लिए कपड़ा खरीदा था। उसने सोचा कि दवाई लेने नागरिक अस्पताल में जाना है, इसलिए वह दुकानदार के पैसे भी दे आएगी। पहले वह नागरिक अस्पताल में दवाई लेने आई और उसके बाद बाजार में दुकानदार के पैसे देने जाना था। उसे क्या पता था कि नागरिक अस्पताल में ही उसके पैसे चोरी हो जाएंगे।