{"_id":"5ce2ef80bdec220771035ba7","slug":"15583763736-jind-news69","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस से टकराया कार सवार किसान, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोडवेज बस से टकराया कार सवार किसान, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। सफीदों रोड पर गांव निर्जन के पास रोडवेज बस की कार से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने लगभग एक घंटे के बाद कार से क्रेन के माध्यम से शव को निकाला। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भतीजे की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात रोडवेज चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गांव बिघाना निवासी 42 वर्षीय महिपाल खेतीबाड़ी का काम करता है। सोमवार सुबह वह जींद में किसी कार्य से आया हुआ था। दोपहर को लगभग साढ़े 12 बजे महिपाल जींद से अपने गांव की तरफ कार से जा रहा था। जब वह गांव निर्जन के पास पहुंचा तो एक अन्य कार को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही रोडवेज की बस से उसकी कार की सीधी टक्कर हो गई।
टक्कर से कार क्षतिग्रस्त होने से अंदर फंसा चालक
टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें महिपाल बुरी तरह से फंस गया। कुछ ही देर में महिपाल ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर तक जाम भी लगा रहा। सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को बीच सड़क से हटाया। काफी जद्दोजहद के बाद क्रेन के माध्यम से हरपाल के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भतीजे देवेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात रोडवेज चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
दो सवारियों को भी आई चोटें
रोडवेज की बस पानीपत से जींद की तरफ आ रही थी। उस समय बस में लगभग 45 यात्री सवार थे। कार व रोडवेज बस के बीच हुई इस भीषण टक्कर से बस के अंदर काफी यात्री आपस में टकरा गए। इसमें दो यात्रियों को चोटें आई हैं। यात्रियों ने अपना निजी अस्पतालों में इलाज करवाया है। फिलहाल घायल यात्रियों के नाम पता नहीं चले है।