फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सहकारी समिति बस चालक की फिर लापरवाही आई सामने

सहकारी समिति बस चालक की फिर लापरवाही आई सामने

Tue, 15 Jan 2019 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
सहकारी समिति बस चालक की फिर लापरवाही आई सामने
सहकारी समिति की बस न बाइक में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल, पीजीआई रेफर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सैनी रामलीला ग्राउंड के पास एक सहकारी समिति बस ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इसमें दोनों युवक नीचे गिए गए और एक युवक की टांग के ऊपर से बस का पहिया निकल गया। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से दोनों की हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव जलालपुर खुर्द निवासी 20 वर्षीय अध्ययन बीएससी पास है। वह अपने साथी रेलवे रोड निवासी 20 वर्षीय मुकुल के साथ बस स्टैंड के पास एक कोचिंग सेंटर में कोचिंग ले रहा है। दोपहर बाद तीन बजे अध्ययन व मुकुल एक बाइक पर सवार होकर कोचिंग लेने के बाद अपने घर की तरफ वापस जा रहे थे। जब यह लोग सैनी रामलीला ग्राउंड के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक सहकारी समिति की बस ने कट मार दिया। इस कारण बस की पिछली साइड से बाइक टकरा गई। दोनों युवक बाइक से गिर गए। इसमें अध्ययन की टांग से ऊपर से बस का पहिया गुजर गया। आसपास के लोगों ने बस को मौके पर ही रुकवा लिया लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों युवकों को एक ऑटो में डालकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत को गंभीर देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि दोनों युवक घायल हुए हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मौके पर नहीं पहुंची एंबुलेंस
सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने नागरिक अस्पताल में फोन करके एंबुलेंस भेजने के लिए कहा। लगभग 20 मिनट इंतजार करने के बाद लोगों ने खुद ही एक ऑटो में घायलों को नागरिक अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले भी दो लोगों को कुचला था सहकारी समिति की बस ने
दो दिन पहले हिसार के खेदड़ में लगे पावर प्लांट में अपनी ड्यूटी पर जा रहे पांच लोगों की कार को भी एक सहकारी समिति की बस ने टक्कर मार दी थी। इसमें निगम के दो एसडीओ की मौत हो गई थी जबकि जेई समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सहकारी समिति की बस काल बनकर सड़कों पर दौड़ रही हैं लेकिन इन पर लगाम लगाने वाला कोई नहीं है।

नियमित रूप से निजी बसों की जांच की जाती है। कोई भी खामी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। इस मामले में पुलिस कार्रवाई करेगी, यदि जांच में यातायात नियमों की पालना से संबंधित कोई मामला आता है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. मुनीष नागपाल, एडीसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed