फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   चार महीने में पैसे डबल करने का झांसा देने वाली करेक्ट स्टेप्स मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड लाखों रुपये लेकर फरार

चार महीने में पैसे डबल करने का झांसा देने वाली करेक्ट स्टेप्स मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड लाखों रुपये लेकर फरार

Tue, 16 Oct 2018 11:42 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
चार महीने में पैसे डबल करने का झांसा देने वाली करेक्ट स्टेप्स मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड लाखों रुपये लेकर फरार
चार महीने में पैसे डबल करने का झांसा देने वाली कंपनी पैसे लेकर फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। चार महीने में पैसा डबल करने का झांसा देकर करेक्ट स्टेप्स मार्केटिंग कंपनी दर्जनों लोगों के लाखों रुपये लेकर तीन महीने में ही फरार हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शहर के एकता नगर निवासी रामनिवास की शिकायत पर कंपनी के दो डायरेक्टरों समेत चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रामनिवास ने कहा कि उसका संपर्क कैथल जिले के गांव पुुंडरी हाल आबाद अमरहेड़ी निवासी नसीब ढुल व कैथल जिले के ही फिरोजपुर निवासी धर्मपाल के साथ हुई थी। वह दोनों को काफी समय से जानता था। दोनों ने उसे दिल्ली में करेक्ट स्टेप्स मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टरों देवेंद्र गुलिया व ललित वर्मा से मिलवाया। रामनिवास ने कहा कि दोनों बहादुरगढ़ के सेक्टर सात में रहते हैं व दिल्ली में कंपनी का ऑफिस चलाते हैं। कंपनी के डायरेक्टरों ने उसे झांसा दिया कि उनकी कंपनी तीन महीने में पैसे डबल करके देती है। इसकी एवज में कंपनी के डायरेक्टरों ने उसे चेक भी दिया। रामनिवास ने कहा कि वह उनके झांसे में आ गया और उसने अपने साथ-साथ कई और साथियों के भी सात लाख रुपये जनवरी 2017 में कंपनी में निवेश कर दिए। कंपनी के नियमों के अनुसार प्रति सप्ताह उसके खाते में हजारों रुपये आने थ, लेकिन एक सप्ताह ही उसके खाते में पैसे आए। इसके बाद जब पैसे नहीं आए तो उसने नसीब व धर्मपाल से बात की। दोनों ने कंपनी के सॉफ्टवेयर में दिक्कत की बात कही। इसके बाद जब उसने अपने पैसे मांगे तो वह दोनों कोई जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन

रामनिवास ने कहा कि वह दिल्ली स्थित कंपनी के ऑफिस गया तो देखा कि ऑफिस में ताला लगा हुआ था। जब उसने कंपनी के डायरेक्टरों से बात की तो उन्होंने उसे धमकी देते हुए वापस भेज दिया। रामनिवास ने कहा कि मई 2017 में ही कंपनी फरार हो गई। इसके बाद उसने सीएम विंडो, एसपी, डीसी व अन्य अधिकारियों को भी शिकायत दी। सितंबर 2018 में रामनिवास ने अदालत में इस्तगाशा दायर किया। अदालत के आदेश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अब करेक्ट स्टेप्स मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर बहादुरगढ़ निवासी देवेंद्र गुलिया व ललित वर्मा, नसीब ढुल व धर्मपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनिवास के साथ कई और भी फंसे जाल में
रामनिवास ने कहा कि उसने अपने कई साथियों के मिलाकर कंपनी में सात लाख रुपये लगवाए हैं। इसके साथ-साथ जींद जिले के दर्जनों लोग और भी इस कंपनी के जाल में फंसे हुए हैं। उन्होंने भी अपनी शिकायत पुलिस को दे रखी है। कंपनी जींद जिले से लाखों रुपये लेकर फरार हो चुकी है। जल्द ही अन्य लोगों द्वारा भी मामला दर्ज करवाए जाने वाले हैं। रामनिवास ने कहा कि कंपनी के खिलाफ दिल्ली में भी मामले दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed