{"_id":"5ba93456867a557f624a05d5","slug":"151537815638-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफीदों के को-ऑपरेटिव बैंक में एक सप्ताह में दूसरी बार चोरी, 13 लाख 7","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सफीदों के को-ऑपरेटिव बैंक में एक सप्ताह में दूसरी बार चोरी, 13 लाख 7
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीदों के को-ऑपरेटिव बैंक में सेेंध लगाकर 13.78 लाख रुपये चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। शहर के को-ऑपरेटिव बैंक में चोरों ने एक सप्ताह में दूसरी बार चोरी को अंजाम दिया। इससे पहले 15 सितंबर को भी चोर यहां से बंदूक और कारतूस चोरी करके ले गए थे। अब सेंध लगाकर चोर 13 लाख 78 हजार रुपये पर हाथ साफ कर गए। इसके साथ ही बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर व अन्य सामान को भी साथ ले गए हैं। इसकी शिकायत बैंक के मैनेजर नरेंद्र द्वारा सोमवार दोपहर बाद सफीदों थाने में दी गई है।
बैंक मैनेजर नरेंद्र ने शिकायत दी है कि शुक्रवार को हर रोज की तरह बैंक बंद करके गया था। सोमवार को बैंक खोला तो अलमारी कटी हुई थी। बैंक से 13 लाख 78 हजार रुपये गायब थे। जांच करने पर पाया कि चोर सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने घटनास्थल पर जाकर मौके का मुआयना किया है। अभी पुलिस जांच कर रही है साथ ही पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में लगी हुई है।
निर्माणाधीन मकान के रास्ते छत पर चढ़े चोर
थाना प्रभारी सरजीत सिंह के अनुसार बैक के पास ही एक निर्माणाधीन मकान है। चोर यहां से बैंक की छत पर चढ़े और जीने के दरवाजे से बैंक में दाखिल हुए। पिछली बार चोरों को बैंक में नकदी नहीं मिली थी, लेकिन अब यहां से 13 लाख 78 हजार रुपये चुरा लिए गए हैं।