फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   कनाडा का वीजा लगाने का झांसा दे सवा दो लाख हड़पे

कनाडा का वीजा लगाने का झांसा दे सवा दो लाख हड़पे

Sun, 04 Jun 2017 12:16 AM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
कनाडा का वीजा लगाने का झांसा दे सवा दो लाख हड़पे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
गांव अमरावलीखेड़ा के एक युवक को कनाडा का वर्किंग वीजा दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने दो लाख बीस हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव अमरावलीखेड़ा निवासी सुनील दत्त ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को शिकायत दी कि 24 जून 2016 को उसके संपर्क में राजशेखर कालोनी हैदाराबाद निवासी आनंद आया। उसने बताया कि उसकी विदेश में अच्छी जान पहचान है और वह उसका कनाडा का वीजा लगवा देगा। इस पर वह उसके झांसे में आ गया और उसने कागजातों के साथ दो लाख 20 हजार रुपये की नकदी भी दे दी। आरोपी ने जल्द वीजा लगाने की बात कही, लेकिन तय समय के दौरान वीजा नहीं लगवाया। जब उसने आरोपी से संपर्क किया तो उसने पैसे लौटाने से इंकार कर दिया और धमकी देने लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर राजशेखर कालोनी हैदराबाद निवासी आनंद के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


कनाडा का वीजा लगाने का झांसा दे सवा दो लाख हड़पे
एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed