फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   रात को ऑफिस में बैठे चार लोगों पर किया हमला कर ऑफिस में की तोड़फोड़

रात को ऑफिस में बैठे चार लोगों पर किया हमला कर ऑफिस में की तोड़फोड़

Tue, 26 Feb 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
रात को ऑफिस में बैठे चार लोगों पर किया हमला कर ऑफिस में की तोड़फोड़
रात को ऑफिस में बैठे चार लोगों पर हमला, की तोड़फोड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव कंडेला स्थित एक पार्किंग यार्ड के दफ्तर में रात को बैठे चार युवकों पर तीन अन्य युवकों ने रॉड और बिंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने ऑफिस में तोड़फोड़ करते हुए अलमारी में रखे एक लाख 65 हजार रुपये व डीवीआर चोरी कर लिए। पुलिस ने तीनों को नामजद करते करते हुए एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। फिलहाल अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव बडनपुर हाल आबाद विजय नगर निवासी 23 वर्षीय जितेंद्र ने कहा कि उसने गांव कंडेला में शिव पार्किंग यार्ड बना रखा है। रात को वह खाना खाकर अपने पार्किंग यार्ड के ऑफिस में ही सो रहे थे। उसके साथ कैथल जिले के गांव कमालपुर निवासी संदीप, मनीष, विजय नगर निवासी विक्रम व कपिल भी थे। रात को लगभग एक बजे एक गाड़ी में हांसी निवासी प्रवीण व संदीप उर्फ मैंडिस और पोकरी खेड़ी निवासी दीपक आए और रॉड और बिंडों से हमला कर दिया। इसमें वह चारों घायल हो गए। आरोपियों ने ऑफिस के सामान को भी तोड़ दिया। इसके बाद जब उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी यहां लगी डीवीआर व अलमारी में रखे बैग से एक लाख 65 हजार रुपये निकालकर ले गए। सदर थाना पुलिस ने जितेंद्र की शिकायत पर प्रवीण, संदीप व दीपक को नामजद करते हुए एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed