{"_id":"5c3ce4d2bdec22736202082d","slug":"141547494610-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षक के साथ मां के अवैध संबंधों का हुआ शक तो उसी के स्टूडेंट ने कर दी प्रशिक्षक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रशिक्षक के साथ मां के अवैध संबंधों का हुआ शक तो उसी के स्टूडेंट ने कर दी प्रशिक्षक की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशिक्षक के साथ मां के अवैध संबंधों का हुआ शक तो उसी के स्टूडेंट ने कर दी प्रशिक्षक की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। क्षेत्र के एक गांव निवासी 26 वर्षीय युवक का जब उसकी मां के आईटीआई के प्रशिक्षक के साथ अवैध संबंधों का शक हुआ तो उसने प्रशिक्षक की हत्या कर दी। मृतक मनीष जींद के गांव फुलिया कलां का रहने वाला था, जो कंसाला आईटीआई में प्रशिक्षक के पद पर कार्यरत था। इस मामले में कंसाला पुलिस ने सोमवार को सफीदों निवासी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भी कंसाला आईटीआई में ही पढ़ता था, जोकि अभी दो महीने पहले की आईटीआई छोड़कर सफीदों में पेंटर का कार्य सीख रहा है। उसकी निशानदेही पर उरलाना कलां के पास से बुटाना नहर में मनीष का शव बरामद कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
कंसाला पुलिस थाना के जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र ने बताया छह जनवरी को उसे मनीष के लापता होने की शिकायत दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने मनीष की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने फोन नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई तो उसकी सफीदों क्षेत्र के एक गांव निवासी व उसकी मां से भी बात हुई मिली। इसके बाद शक के आधार पर आरोपी और उसकी मां को हिरासत में लिया गया। आरोपी के घर पर मनीष की पैंट और जूते मिलने से शव और यकीन में बदल गया। जब पुलिस ने युवक और उसकी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारी बातें साफ हो गईं। आरोपी युवक पुलिस को बताया कि जब वह पांच जनवरी को दुकान से उनके घर पहुंचा तो उसने प्रशिक्षक मनीष को अपने घर में देखा। मनीष उसको देखकर भाग गया। इसके बाद उसने रात करीब 11 बजे दौड़ते हुए मुनीष को ढूंढ लिया और गांव से बाहर पड़कर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। बाद मेें शव को बुटाना नहर में उरलाना के पास फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने महिला को भी हिरासत में लिया हुआ है। पुलिस ने मृतक के भाई राजेंद्र की शिकायत पर युवक व अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आज पानीपत में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।