{"_id":"5c2fb094bdec22570f3489e4","slug":"141546629268-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ो अवैध पिस्तौल समेत खरक रामजी निवासी कुलदीप गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ो अवैध पिस्तौल समेत खरक रामजी निवासी कुलदीप गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या की नीयत से गोली मारने का आरोपी दो पिस्तौल के साथ गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। अवैध हथियार लेकर घूर रहे गांव खरक रामजी निवासी कुलदीप उर्फ कुलदीपा को गांव रधाना के पास से गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर डिटेक्टिव स्टाफ द्वारा पकड़े गए आरोपी के पास से दो पिस्टल और दो कारतूस मिला है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
डिटेक्टिव स्टाफ में तैनात हेड कांस्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव खरक रामजी निवासी कुलदीप उर्फ कुलदीपा गांव रधाना के पास अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। जानकारी के आधार पर बताए गए स्थान पर पुलिस पहुंचकर कुलदीप को हिरासत में ले लिया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से दो पिस्तौल और दो कारतूस मिले। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। राजेश कुमार ने बताया कि कुलदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर कई माह पहले जींद निवासी नीलिमा उर्फ अजय को रंजिश के तहत जान से मारने के लिए गोली मार दी थी। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह अवैध पिस्तौल उत्तर प्रदेश के कैराना से लेकर आया था। रिमांड के दौरान पता लगाया जाएगा कि आरोपी ने और किन-किन लोगों को हथियार दिलाएं हैं।