{"_id":"59ea39db4f1c1bd9798b76e3","slug":"131508522459-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद को लगाई फांसी
Updated Fri, 20 Oct 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी को कमरे में बंद कर पति ने लगाई फांसी
जींद। शिव कालोनी में दंपति के बीच झगड़े के चलते पति ने कमरे को बंद करके फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बाद में कमरे के दरवाजे को तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया और उसके शव को फांसी के फंदे से उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में ले आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार बिहार के मध्यपुरा जिले के किसुन गांव निवासी 27 वर्षीय गुंजन ने पत्नी काजल को कमरे में बंद करके चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी कमरे के अंदर मदद के लिए चिल्लाती रही। जब कोई नहीं आया तो उसने पुलिस को फोन किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छत के ऊपर से आकर दरवाजा खोला और मृतक को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। पुलिस को दिए बयान में मृतक की पत्नी काजल ने बताया कि दो साल पहले वे बिहार से जींद में मजदूरी का काम करने के लिए आए थे और शिव कॉलोनी में किराये के मकान में रहते थे। शुक्रवार दोपहर को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद गुंजन ने उसे एक कमरे में बंद दिया। इसके बाद उसने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने छत के ऊपर से आकर मकान का दरवाजा खोला। जहां गुंजन ने फंसी लगाई हुई थी। पुलिस ने ही उसे कमरे से बाहर निकाला। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर पवन ने बताया कि दंपत्ति के बीच झगड़ा हुआ थाए जिसके चलते गुंजन ने पत्नी को कमरे में बंद करके फांसी लगा ली। शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।